नई दिल्ली: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की, जिसमें ‘श्रीकांत’ ने प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म’ का सम्मान जीता। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ममूट्टी और कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से मिला है तो वहीं यामी गौतम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला।
Highlights:
कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन और यामी गौतम को आर्टिकल 370 के लिए अवॉर्ड मिला है। दूसरी और धनुष की रायन ने बेस्ट तमिल फिल्म और राजकुमार राव की श्रीकांत को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। इनके अलावा संजय मिश्रा को फिल्म भक्षक के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है.
इसे भी पढ़ें : 26 जुलाई को होने वाली 72वीं बीपीएससी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा अपरिहार्य कारणों से हुई रद्द
नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में फिल्ममेकर जयराज की अगुवाई वाली 11 सदस्यों की जूरी ने देश भर से आई एंट्रीज का मूल्यांकन करने के बाद 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की. नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को सिनेमा के क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए भारत का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। ये अवॉर्ड फीचर फिल्मों, नॉन-फीचर फ़िल्मों और सिनेमा पर लेखन के साथ-साथ एक्टिंग, डायरेक्शन और कई टेक्निकल कैटेगरी में उपलब्धियों को सम्मानित करते हैं।
पूरी लिस्ट कुछ इस तरह है.
* सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: आर्टिकल 370
* सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और ममूटी (ब्रमायुगम)
* सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: यामी गौतम (आर्टिकल 370)
* सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: राजकुमार पेरियासामी (अमरन)
* सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: रोपाश्री वारकड़ी (मिथ्या) और सवाना नामीदास (महाराजा)
* सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: संजय मिश्रा (भक्षक)
* मनोरंजन से भरपूर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: कल्कि 2898 एडी
* राष्ट्रीय और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म: कैप्टन मिलर
* सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: रुद्रिमान बनर्जी, तपोमय देव, गीताश्री चक्रवर्ती, अरंगदेव पोथुला और अनिश एस. शेट्टी
* सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: शेहनाद जलाल (ब्रमायुगम)
* सर्वश्रेष्ठ पटकथा: सुकुमार (पुष्पा 2)
* सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक: वेंकी अटलुरी (लकी भास्कर)
* सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: कल्कि 2898 एडी
* सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन: अनल अरसु (महाराजा)
* सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट: कोमेटी कुरोल्लु


