Wednesday, July 22, 2026

रांची में 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 50 पास बुक व 26 डेबिट कार्ड समेत अन्य सामान बरामद

रांची: रांची पुलिस ने गोंदा थाना क्षेत्र के चाँदनी चौक, धावन नगर के पास रॉक व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ अपराधी के जमा होने और साईबर ठगी से संबंधित अपराध करने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 5 साइब अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से विभिन्न बैंको के कुल 50 पासबुक, विभिन्न बैंको के कुल 26 डेबिट कार्ड के अलावा विभिन्न बैंको के अलग- अलग नाम से कुल 08 चेकबुक और 13 मोबाईल फोन व 3 आधार कार्ड बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें : 10 लाख ईनामी कुख्यात PLFI नक्सली अमृत होरो गिरफ्तार, हथियार, कारतूस एवं नक्सली सामग्री बरामद

फ्लैट से घटना को देते थे अंजाम

इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराधियों से हुई पूछताछ के आधार पर बताया कि वह अन्य लोगों का फर्जी पहचान पत्र बनाकर उनका फर्जी एकाउन्ट खोलकर साईबर अपराध की घटना को अंजाम देते थे. साथ ही इन लोगों यह खुलासा किया कि यह फ्लैट निखिल भैया का है तथा उनके द्वारा ही इनलोगों को यहाँ बुलाकर साईबर क्राईम की घटना को करना सिखाया गया है तथा इनके द्वारा किया जाता है। पुलिस ने इस संबंध में गोंदा थाना में काण्ड सं0-68/26 दर्ज किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणी

1. काजल कुमार मंडल उम्र 24 वर्ष पिता बिनोद मंडल सा० नारायणपुर, पोस्ट थाना- नरायणपुर, जिला जामताड़ा,

2. आनंद कुमार उम्र 18 वर्ष पिता राजू प्रसाद, सा० बाजार समिति रामगढ़, जिला रामगढ़,

3. बिक्की कुमार उम्र 23 वर्ष पिता लुटू करमाली सा0 अय्यर बस्ती, थाना ललपनिया, जिला बोकारो,

4. शाकिब अंसारी उम्र 20 वर्ष पिता मो० सलीम सा० सौदागर मोहल्ला, रामगढ़, थाना जिला रामगढ़

5. आर्यन कुमार उम्र 17 वर्ष पिता बबलु प्रसाद सा० महुआ धारा, पोस्ट कैया, थाना + जिला रामगढ़

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर