Thursday, November 5, 2026

45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव : नाम वापस, उम्मीदवार संख्या 13 हुई

घाटशिला : 45-घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम किस्कू ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

नामांकन प्रक्रिया और स्थिति

उपचुनाव में प्रारंभ में कुल 17 अभ्यर्थियों (पुरुष 15, महिला 2) ने नामांकन कराया था। इसके बाद नामांकन जांच-पड़ताल के बाद 3 नाम अस्वीकृत कर दिए गए थे। आज नामांकन वापस लेने के बाद अब निर्वाचन लड़ने वालों की संख्या तेरह (13) रह गई है, जिसमें 12 पुरुष और 1 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

तैयारियों का हाल

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि उपचुनाव के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए आदर्श आचार संहिता सहित सभी एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) का सख्त पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक विभिन्न एजेंसियों द्वारा लगभग ₹2.37 लाख मूल्य की सामग्री जब्त की जा चुकी है, जिसमें नगद भी शामिल है।

मतदाताओं को संदेश

निर्देशक पदाधिकारी ने मतदाताओं से विशेष अपील की है कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। बताया गया कि मतदाता सूची में कुल 2,56,352 मतदाता दर्ज हैं और उनकी सुविधा के लिए बूथ-स्तर पर व्हीलचेयर, वाहन, रैंप व वॉलंटियर की व्यवस्था की गई है।

 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर