Sunday, September 13, 2026

महाशिवरात्रि मेले में गोलगप्पे खाने से 25 बच्चे हुए बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज

पलामू: झारखंड के पलामू जिले के पांकी क्षेत्र के द्वारिका इलाके में महाशिवरात्रि मेले के दौरान गोलगप्पा खाने के बाद 25 से अधिक बच्चे बीमार हो गए. सभी बच्चों को उल्टी दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत है. अधिकांश बच्चों का इलाज ग्रामीण स्तर पर ही कराया जा रहा है.

बता दें कि मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई. एंबुलेंस भी भेजी गई है. ताकि जरूरत पड़ने पर बच्चो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा सके. जानकारी के अनुसार, द्वारिका के रघुआखाड़ में महाशिवरात्री के मौके पर मेला लगा था. मेले में द्वारिका, यादव टोला, जमुआटांड समेत आसपास के गांवो के बच्चों ने गोलगप्पा खाया था. रविवार रात से एक एक कर बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. सोमवार सुबह कई बच्चों की स्थिति और खराब हो गई. इसके बाद ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांकी को सूचना दी.

वहीं द्वारिका निवासी ध्रुव कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे ने भी मेले में गोलगप्पा खाया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गांव के कई अन्य बच्चे भी बीमार पड़े हैं. इधर, पांकी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. महेंद्र प्रसाद ने बताया कि कई बच्चों के बीमार होने की सूचना मिली है.स्वास्थ्य विभाग की टीम और एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है. कुछ ग्रामीण अपने स्तर पर भी बच्चों का इलाज करा रहे हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर