न्यूज डेस्क: भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपाल की बाढ़ में फंसे 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है. उनके मुताबिक़ ये लोग तमिलनाडु के रहने वाले हैं. रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में इन लोगों के नाम भी बताए हैं. जिन लोगों के बचाया गया है, उनके बारे में जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : नेपाल में आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या 332 तक पहुंची, क़रीब एक हज़ार लापता
288 भारतीयों से संपर्क नहीं
रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया है कि नेपाल में बाढ़ आने के बाद से वहां मौजूद 288 भारतीयों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. इनमें से 73 लोग ‘त्रिशुली-1’ पावर प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे हैं. नेपाल में भारतीय दूतावास इस प्रोजेक्ट के प्रमुख से लगातार संपर्क में है.
रणधीर जायसवाल के मुताबिक़, “इनके अलावा कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए तमिलनाडु के दो ग्रुपों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. इनमें से एक ग्रुप में 37 और दूसरे में 49 भारतीय हैं. जबकि पश्चिम बंगाल के 32 लोगों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है. जो बाढ़ से प्रभावित रसुआ ज़िले के तिमुरे में थे.”
उन्होंने बताया है कि भारत के अलग-अलग राज्यों के 61 अन्य लोगों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिनमें 33 केरल से हैं.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि इस बाढ़ के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए क़रीब 200 भारतीय चीन की तरफ भी फंसे हुए हैं.
अब तक 332 मौत, 900 से अधिक लापता
इधर नेपाल पुलिस ने ताजा अपडेट में बताया है कि बाढ़ के बाद देश में अब तक 332 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं नेपाल की नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) के मुताबिक़ बाढ़ के बाद 910 लोग लापता हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. इन लापता लोगों में 517 विदेशी नागरिक, नेपाल सेना के 44 सदस्य और नेपाल पुलिस के 28 अधिकारी शामिल हैं.
एनडीआरआरएमए ने कहा कि अब तक 258 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 351 लोगों को बचाया गया है. नेपाल पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया है कि रसुआ ज़िले में मारे गए वैसे लोग जिनकी पहचान नहीं हो सकी है, उनके बारे में जानने के लोग पुलिस की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.
चीन के 100 से अधिक लापता
वहीं चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान के अनुसार, नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद क़रीब 100 चीनी नागरिक लापता हैं. लिन ने कहा कि चीन नेपाल के साथ क़रीबी संपर्क बनाए हुए है. वह खोज और बचाव के संयुक्त अभियान में मदद कर रहा है. उन्होंने कहा कि चीन Jaisहीं.


