Wednesday, July 29, 2026

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को जल्द IAS में मिलेगी प्रोन्नति

रांची : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को जल्द भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस में प्रोन्नति मिलेगी. बताया जा रहा है कि इस संबंध में संग लोक सेवा आयोग यानी UPSC की हुई बैठक में सहमति बन गई है. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत कई अन्य अदिकारी भी शामिल थे. कहा जा रहा है कि अब UPSC जल्द ही इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपनी अनुशंसा केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को भेजेगा, जिसके बाद JAS अधिकारियों के IAS में प्रोन्नत होने संबंधी अधिसूचना जारी होगा.

2024 की रिक्तियों के विरूद्ध मिलेगी प्रोन्नति

इस बार साल 2024 की रिक्तियों के अनुसार, कुल 17 अफसरों को IAS में प्रोन्नति दी जायेगी. सूची में लगभग तीन गुना अफसरों के नाम UPSC को भेजे गये हैं. इसमें 39 बैच के करीब आठ अफसर शामिल हैं. UPSC अफसरों के आरोपों और अन्य औपचारिकताओं पर विचार करने के बाद प्रोन्नति को हरी झंडी देगा.

40 बैच के अफसरों की प्रोन्नति पर विचार

40 बैच के अफसरों के नाम भी सूची में शामिल हैं. 38 और 39 बैच के अफसरों के बाद अब 40 बैच के अफसरों की प्रोन्नति पर विचार किया जायेगा. पिछली बार 38 बैच के पांच अफसरों को IAS में प्रोन्नति मिल चुकी है. इन अफसरों को जुलाई, अगस्त में ही प्रोन्नति मिल जानी थी, लेकिन प्रक्रिया में देरी हुई. बिहार सहित अन्य राज्यों में वर्ष 2024 की रिक्तियों के अनुसार, अफसरों को पहले ही प्रोन्नति मिल चुकी है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर