Thursday, October 29, 2026

धनबाद जीटी रोड NH-19 के किनारे 17 होटलों का निरीक्षण, खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर नोटिस जारी

धनबाद : उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार तथा क्षेत्र के उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों के आलोक में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) के किनारे स्थित 17 होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी (MFTL) की टीम के सहयोग से किया गया। MFTL टीम ने निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पहचान करने में सहायता की।

इसे भी पढ़ें: धनबाद निगम के सफाई कर्मियों ने बोनस में बढ़ोतरी और न्यूनतम वेतन 20 हजार करने की मांग ने निकाला मशाल जुलूस

WhatsApp Image 2026 10 13 at 22.10.45 1

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के कई मामले सामने आए। टीम ने मिलावटी हल्दी पाउडर 15 किलोग्राम, एक्सपायर्ड हल्दी पाउडर 5 किलोग्राम, बेसन लड्डू 6 केजी, एक्सपायर्ड दूध 2 किलोग्राम, लस्सी तथा एक्सपायर्ड मसाले पाए। इसके अतिरिक्त, कुछ प्रतिष्ठान वैध खाद्य लाइसेंस के बिना संचालित पाए गए। खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के रखरखाव, प्रबंधन एवं तैयार करने की प्रक्रिया में अस्वच्छता भी पाई गई।

नियमों के उल्लंघन के मामले में संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए। इनमें बालाजी कृपा राजस्थानी होटल, सिंहजी चाय दुकान, परिधि होटल एंड रेस्टोरेंट, राधिका लाइन होटल, झारखंड लाइन होटल एंड ढाबा, स्वीट पैलेस तथा मेथन ढाबा शामिल हैं। निरीक्षण दल का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. राजा कुमार ने किया। इस अभियान में प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार साव, जैस्मीन केरकेट्टा, नैना नायक एवं चंद्रदेव देव भी शामिल थे।

प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन (FoSTaC) कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने की सलाह दी। इसका उद्देश्य खाद्य कारोबार संचालकों के बीच खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छतापूर्ण खाद्य प्रबंधन तथा सुरक्षित खाद्य तैयारी की प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सभी खाद्य कारोबार संचालकों से निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन करने तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर