Saturday, October 31, 2026

14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा : 11 अभ्यर्थियों से कथित दलाल ने वसूले थे 1.10 करोड़ रुपये

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से बीते अप्रैल महीने में आयोजित झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्राऱंभिक परीक्षा 2025 को पास कराने के नाम पर दलाल बुद्धेश्वर भगत ने 11 अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपये लिए थे। यानी कुल 1 करोड़ 10 लाख रुपये की वसूली की गई थी. सीआईडी की पूछताछ में बुद्धेश्वर ने जिन अभ्यर्थियों से पैसे लेने का खुलासा किया है, उनमें कपिल कुमार महतो, संतोष कुमार, वंदना कुमारी, दिलीप कुमार राणा, ओमप्रकाश राणा, शिवम सिंह, पवन कुमार मुंडा, राकी सचिन लकड़ा, रोशन केरकेट्टा और उमाकांत उरांव शामिल हैं।
इन 10 अभ्यर्थियों में से रोशन केरकेट्टा और उमाकांत उरांव को सीआईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और उनका बयान भी दर्ज हो चुकी है। बताया जा रहा है कि अब अन्य अभ्यर्थियों को भी जल्द समन भेजकर सीआईडी पूछताछ कर सकती है. पूछताछ में बुद्धेश्वर ने इस पूरे सिंडिकेट से जुड़े लोगों के नाम भी बताए हैं। CID अब सभी की भूमिका का सत्यापन कर रही है।
बुद्धेश्वर मूल रूप से लोहरदगा का रहने वाला है। नामकुम स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा पर काम करने के दौरान उसकी मुलाकात मास्टरमाइंड अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी से हुई थी। अभय JPSC परीक्षा कराने वाली एजेंसी TSR Data Processing Pvt. Ltd. का मार्केटिंग मैनेजर था और अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने का ठेका लेने वाले नेटवर्क से जुड़ा था।अब CID की जांच में यह सामने आना बाकी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे और करोड़ों रुपये के इस खेल में किसकी कितनी भूमिका थी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर