Saturday, October 31, 2026

पेरू में टूरिस्ट प्लेन क्रैश में 11 पर्यटक समेत 13 लोगों की मौत, मृतकों में दो जर्मन व सात इटैलियन शामिल

न्यूज डेस्क : पेरू में एक छोटा विमान शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स और पेरू के अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार, सेसना कैरावान सी-208 विमान शनिवार को दक्षिणी पेरू स्थित विश्व प्रसिद्ध नाज़्का लाइन्स के ऊपर उड़ान भर रहा था, तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में 11 पर्यटक और दो पायलट सवार थे.

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के शॉपिंग मॉल में ताबड़तोड़ गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, मास्को में हुए बम धमाके में भी 3 की मौत व 21 घायल

पेरू की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक़, मृतकों में दो जर्मन, दो स्पेनिश और सात इटैलियन पर्यटक शामिल हैं. फ़िलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है. पुलिस मेजर जॉर्ज एंड्रेड ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से कहा कि दुर्घटना बेहद भीषण थी और इसमें किसी के भी जीवित बचने की संभावना नहीं रही. उन्होंने बताया कि अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं.

हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर क़रीब एक बजे हुआ, जब विमान ने पिस्को हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. विमान नाज़्का लाइन्स के ऊपर टूरिस्टों को एयर ट्रैवल करा रहा था. प्रशासन के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान स्थानीय एयरलाइन एरोडियाना का था. एयरलाइन ने अपने बयान में कहा है कि वह संबंधित अधिकारियों के निर्देशों के हिसाब से अपने फ़्लाइट शेड्यूल की समीक्षा करेगा.

गौरतलब है कि नाज़्का लाइन्स के ऊपर पर्यटक विमानों के हादसे पहले भी हो चुके हैं. साल 2022 में यहां एक छोटा पर्यटक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें सात लोगों की मौत हुई थी. इससे पहले 2010 में भी इसी क्षेत्र में हुए विमान हादसे में छह लोगों की जान चली गई थी. नाज़्का लाइन्स पेरू का एक मशहूर पर्यटन स्थल है और इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया है. यहां रेगिस्तान की ज़मीन पर बने हज़ारों साल पुराने बड़े-बड़े चित्र देखने के लिए पर्यटक छोटे विमानों से हवाई सैर करते हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर