Thursday, July 23, 2026

1.36 करोड़ रूपये के गबन का आरोपी फरार बैंक मैनेजर गिरफ्तार, पलामू पुलिस की कार्रवाई

झारखंड : पलामू जिले के हुसैनाबाद थानान्तर्गत दंगवार स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक तैंतीस वर्षीय मनोज कुमार सिंह को 1.36 करोड़ रूपये गबन के आरोप में पलामू पुलिस की विशेष जांच टीम ने बिहार के सासाराम से गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गबन का आरोपी बैंक मैनेजर पिछले साल 24 जुलाई 2024 को बैंक की राशि गबन कर फरार था. वह बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थानान्तर्गत कोनौली का रहने वाला था. मामले में प्राथमिकी झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के वर्तमान शाखा प्रबंधक आशीष रंजन ने दर्ज कराई थी.

बैंक मैनेजर की गिरफ्तारी को लेकर हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस. मोहम्मद याकूब ने बताया कि गबन की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पलामू पुलिस ने विशेष जांच दल गठित किया था. जांच के क्रम में बैंक के गहन दस्तावेजों के छानबीन के बाद मामले को तथ्यगत सही पाया गया और अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थलों पर खोजबीन की गयी.

एसडीपीओ ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी है कि अभियुक्त मनोज कुमार सिंह उक्त शाखा प्रबंधक के रुप में कार्यरत थे, उस दौरान बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक के निरीक्षण के दौरान वितीय अनियमितता एवं गबन करने का मामला प्रकाश में आया था, जो इनके विरुद्ध सत्य पाया गया है. अभियुक्त द्वारा अवैध रूप से 11 महिला खाता समूह से बिना ग्राहक के सहमति से ऋण स्वीकृति एवं निकासी फर्जी तरीके से किया गया था। साथ ही कुछ अन्य मामलों में निकासी STDR (विशेष सावधि जमा ) से किया गया था.

एसडीपीओ ने बताया कि अभियुक्त मनोज कुमार सिंह के द्वारा कुल 6,03,34,245 रुपाया (छहः करोड तीन लाख चौतीस हजार दौ सौ पैतालीस रुपये) का बैंक से गबन किया गया था, जिसमें अभियुक्त द्वारा द्वारा बैंक को 4,66,89,942 (चार करोड़ छियासठ लाख नवासी हजार नौ सौ बयालिस रुपाया भुगतान कर दिया गया था. आरोपी बैंक मैनेजर को कोर्ट में पेशकर चौदह दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर