Wednesday, November 4, 2026

विराट कोहली के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड, ODI में नंबर-3 पर यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

न्यूज डेस्क: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन पूरे कर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट कोहली ने रचा इतिहास, वनडे में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में कोहली ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की, जो आज तक दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया था।

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी पारी के 13वें गेंद पर 12 रन बनाकर यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया।

कोहली ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। पोंटिंग ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 12,662 रन बनाए थे, जबकि कोहली अब इस क्रम पर 13 हजार रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

इसे भी पड़े : CM हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में 2 दिसंबर को होगी सुनवाई, PMLA कोर्ट के आदेश से जुड़ा है मामला

इस पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली का औसत 61.60 है। उनके नाम 48 शतक और 69 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

इतना ही नहीं, इस मुकाबले में कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का भी मौका था। फिलहाल यह रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम है, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1,971 रन बनाए हैं।

वहीं, कोहली की नजर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड पर भी है। वनडे रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम है। सचिन ने 8,720 रन बनाए हैं, जबकि कोहली इस आंकड़े से सिर्फ 41 रन पीछे हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली आने वाले मुकाबलों में कितने और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करते हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर