Monday, September 28, 2026

रांची में रातू गैंगरेप मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

रांची: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दो दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पीड़िता रातू इलाके में आयोजित कर्मा पर्व के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में इस वारदात को अंजाम दिया गया था.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित होगी JTET परीक्षा, 15 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे एडमिट कार्ड

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा विशेष टीमों का गठन कर छापेमारी की गई, जिसके बाद चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. उससे पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए व्यक्तियों से सघन पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर