Monday, September 28, 2026

8वें वीकेंड भी नहीं थमा ‘Hanuman Ansh’ का जलवा, टॉप-50 फिल्मों में बनाई जगह

मनोरंजन डेस्क: ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अभी भी जारी है। रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अपने 8वें वीकेंड में भी शानदार कमाई की और अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप-50 लिस्ट में शामिल हो गई है।

इसे भी पढ़े: बिहार के मेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, Pappu Yadav के नेतृत्व में CM आवास घेराव के लिए निकला मार्च

8वें वीकेंड में शानदार कमाई

‘हनुमान अंश’ ने अपने 8वें वीकेंड में करीब 18.95 करोड़ रुपये कमाए। इसमें रविवार को फिल्म ने लगभग 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 52 दिन बाद भी फिल्म के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ देखने को मिल रही है। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 307 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 362 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई करीब 402 करोड़ रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही थी। पहले दिन इसकी कमाई सिर्फ 10 लाख रुपये थी और दो हफ्तों में फिल्म करीब 1.50 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी। इसके बाद दर्शकों के बीच फिल्म की चर्चा बढ़ी और इसकी कमाई में तेजी आ गई।

इन फिल्मों के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

‘हनुमान अंश’ ने अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप-50 लिस्ट में जगह बना ली है। 27 सितंबर को फिल्म ने Krish 3, Chennai Express , 3 Idiots और Kantara जैसी बड़ी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया

क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?

फिल्म की कहानी लक्ष्मीनारायण नाम के एक लड़के की है। मां के निधन के बाद वह जिंदगी, मौत और दर्द से जुड़े सवालों के जवाब तलाशने के लिए आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है। इसी यात्रा के दौरान उसकी जिंदगी में कई बड़े बदलाव आते हैं और आगे चलकर यही किरदार महान संत नीम करोली बाबा के रूप में जाना जाता है। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म में विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल समेत कई कलाकार नजर आए हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर