खेल डेस्क: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को अपना हेड कोच नियुक्त किया है. दिल्ली कैपिटल्स ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. डीसी ने लिखा, “दिल्ली, अब दादागिरी का वक्त है.” आईपीएल 2026 के दौरान हेमंग बदानी दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के हेड कोच थे.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : फ्रांसिस हेलज़ेन को मिला फिज़िक्स का नोबेल पुरस्कार 2026, रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ़ साइंसेज ने किया ऐलान
गांगुली ने अपनी नियुक्ति पर कहा, “मैं आईपीएल में हेड कोच की भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित हूं. दिल्ली कैपिटल्स मेरे दिल के बेहद करीब रही है और वर्षों से इस फ्रेंचाइजी के साथ मेरा मज़बूत रिश्ता रहा है. मैंने मालिकों, प्रबंधन, सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ करीब से काम किया है, जिससे यह ज़िम्मेदारी मेरे लिए और भी रोमांचक बन जाती है.”
भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी
न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 5 मैचों की टी20 सिरीज़ के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. इस टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम है भुवनेश्वर कुमार का. भुवनेश्वर कुमार की लगभग चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. वहीं वरुण चक्रवर्ती को भी टीम में जगह मिली है. टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में ही है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है.
बैटर के तौर पर अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी जैसे आक्रामक बल्लेबाजों को शामिल किया गया है. विकेटकीपिंग का जिम्मा संजू सैमसन और ईशान किशन के कंधों पर रहेगा जो टॉप ऑर्डर में टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाने में सक्षम हैं.
टीम इस प्रकार है- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दूबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव


