Thursday, November 5, 2026

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 7 माओवादी ढेर, 2 जवान शहीद

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ जिले के बीजापुर–दंतेवाड़ा की सीमा पर सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच लगातार मुठभेड़ जारी है। अब तक इस मुठभेड़ में 5 माओवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ चुकी है। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है।

छत्तीसगढ़ के एसपी जितेंद्र यादव के अनुसार, मुठभेड़ पिछले करीब दो घंटे से लगातार चल रही है। अब तक 5 माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक जवान के बलिदान होने और एक अन्य जवान के घायल होने की सूचना मिली है।

यह मुठभेड़ गंगालूर इलाके में हो रही है, जो माओवादी कमांडर पापा राव का इलाका माना जाता है। सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में  वहां के माओवादियों को घेराबंदी में ले रखा है। अधिकारियों के अनुसार, ढेर हुए माओवादियों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी लगातार जारी है।  वहां मौजूद अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर