Tuesday, October 6, 2026

पलामू में काली कंबल वाले बाबा के शिविर से युवक लापता, तलाश में जुटे परिजन, पुलिस को दी जानकारी

पलामू : हुसैनाबाद में काली कंबल वाले बाबा के शिविर में आया 21 वर्षीय युवक अचानक लापता हो गया.युवक की पहचान बिहार के रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित नावाडीह गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है.वह मनोज राम का पुत्र है. नीतीश कुमार में लगे काली कंबल वाले बाबा के शिविर में दिखाने के लिए आया था. शिविर में पहुंचने के बाद वह अचानक कहीं चला गया. देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

इस भी पढ़ें: पलामू के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में हंगामे के बाद SDO का आश्वासन बेअसर, नहीं बदला मेस वेंडर

युवक के लापता होने की जानकारी हुसैनाबाद थाना पुलिस को भी दी गई है. पुलिस के स्तर से भी युवक की तलाश की जा रही है. परिजनों ने लोगों से अपील की है कि नीतीश कुमार कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिजनों को सूचित करें.

परिजनों ने 6355002176 और 9973191250 नंबर जारी किए हैं. प्रशासन ने भी अपील की है कि युवक के बारे में जानकारी मिलने पर नजदीकी थाना अथवा हुसैनाबाद थाना पुलिस को सूचना दें.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर