Saturday, September 12, 2026

23 फरवरी को रांची में नगर निकाय चुनाव में 53 वार्डों में 909 मतदान केंद्रों में होगा मतदान

रांची : नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के तहत 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर रविवार को मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया. इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री भी डिस्पैच सेंटर पहुंचे. उन्होंने निर्वाचन सामग्री वितरण काउंटर, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन प्रबंधन, हेल्प डेस्क, चिकित्सा सहायता काउंटर तथा नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी पोलिंग पार्टियों को बैलट बॉक्स, मतपत्र, सील, प्रपत्र, निर्वाचन रजिस्टर, पहचान पत्र सूची सहित सभी सामग्री सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई जाए तथा सामग्री प्राप्ति के उपरांत उसका मिलान कर ही प्रस्थान सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने मतदान कर्मियों से बैलट बॉक्स खोलने एवं बंद करने की सही तकनीक के संबंध में जानकारी ली तथा कहा कि निर्धारित प्रक्रिया का अक्षरशः पालन करते हुए सीलिंग एवं सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश:-

• सभी पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित वाहन से समय पर प्रस्थान करें एवं मार्ग में अनुशासन बनाए रखें।

• मतदान केंद्र पहुंचते ही सामग्री का पुनः सत्यापन करें तथा किसी भी कमी/त्रुटि की सूचना तत्काल सेक्टर पदाधिकारी को दें।

• मतदान के दौरान निष्पक्षता, गोपनीयता एवं शांति बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता हो।

• किसी भी अप्रिय स्थिति या विधि-व्यवस्था संबंधी समस्या की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम एवं संबंधित दंडाधिकारी को दें।

• मतदान समाप्ति के उपरांत बैलट बॉक्स की विधिवत सीलिंग कर निर्धारित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी मतदान कर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता एवं संयम के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पेयजल, शौचालय, विद्युत, रैम्प सहित मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि मतदाता निर्भीक एवं सुगम वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 23 फरवरी 2026 को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर