Wednesday, September 23, 2026

सलमान खान के सपोर्ट में बोले विवेक ओबेरॉय, कहा- नेगेटिव बातों से दूर रहें

मनोरंजन डेस्क: सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का नाम साथ आते ही बॉलीवुड का पुराना विवाद याद आ जाता है। एक समय दोनों के बीच रिश्तों में काफी तनाव की खबरें सामने आई थीं। लेकिन अब कई साल बाद दोनों के नाम एक बार फिर साथ चर्चा में हैं। इस बार वजह पुराना विवाद नहीं, बल्कि सलमान खान को लेकर विवेक ओबेरॉय का बदला हुआ नजरिया है।

इसे भी पढ़े: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित

विवेक ने कहा- पॉजिटिव चीजों पर ध्यान दें

सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और सलमान खान को लेकर जब विवेक ओबेरॉय से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि जिंदगी में करने के लिए बहुत सारी अच्छी और पॉजिटिव चीजें हैं। ऐसे में लोगों को बेवजह नेगेटिव बातें करने से बचना चाहिए। विवेक ने पुरानी बातों को आगे बढ़ाने के बजाय पॉजिटिव सोच रखने और अच्छी चीजों पर ध्यान देने की बात कही।

सलमान ने भी ट्रोलर्स को दिया था जवाब

हाल ही में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज और महिलाओं को ट्रोल करने वालों की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि लोगों को दूसरों को निशाना बनाने के बजाय अपनी जिंदगी और परिवार पर ध्यान देना चाहिए।

बॉडी शेमिंग पर सलमान ने कही थी बात

सलमान खान ने अपनी करीबी दोस्त और अभिनेत्री कटरीना कैफ के पोस्ट-प्रेग्नेंसी वजन को लेकर ट्रोल करने वालों को भी जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि प्रेग्नेंसी के दौरान और उसके बाद वजन बढ़ना सामान्य बात है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्मों में वापसी के समय वह फिर से फिट हो जाएंगी। सलमान ने बॉडी शेमिंग और एज शेमिंग को गलत और बेवजह की चीज बताया था।

पुरानी बातों को पीछे छोड़ चुके हैं विवेक

साल 2003 में विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच एक बड़ा विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास की काफी चर्चा हुई थी। हालांकि, समय के साथ विवेक ने कई बार यह कहा है कि वह पुरानी बातों को पीछे छोड़कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और सकारात्मक चीजों पर ध्यान देने में विश्वास रखते हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर