Friday, May 1, 2026

गुमला में जमीन मापी करने पहुंचे अंचलकर्मियों पर ग्रामीणों का दिखा आक्रोश, चप्पल से की पिटाई

गुमला : जिले के केड़ेंग गांव में जमीन सीमांकन करने पहुंचे प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों खासकर महिलाओं ने हमला कर दिया। घटना बुधवार की बताई जा रही है और इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले को लेकर बताया जा रहा है कि गांव के शिव प्रसाद नामक व्यक्ति की ओर से दिए गए ऑनलाइन आवेदन के आलोक में चैनपुर अंचल कार्यालय से एक टीम विवादित भूमि की मापी करने पहुंची थी.

इसे भी पढ़ें : झारखंड शराब घोटाला: आरोपी अरुण पति त्रिपाठी ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी अगरीम जमानत, हाई कोर्ट ने किया था खारिज

पुलिस की गैरमौजूदगी

बताया जा रहा है कि प्रशासनिक टीम में राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा, नरेंद्र सेठ और अंचल अमीन उमाशंकर उरांव शामिल थे. जैसे ही से भी मौके पर पहुंचे, आक्रोशित ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया. ग्रामीणों ने न केवल हंगामा किया बल्कि मारपीट तक कर दी। इस दौरान राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा को एक महिला ने चप्पल से पीटा। बताया जा रहा है नियमानुसार पुलिस बल की मौजूदगी में सीमांकन होना था, लेकिन टीम पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर पहुंच गई थी।

भाग कर बचाई जान

जैसे ही टीम ने सीमांकन की प्रक्रिया शुरू करने की कोशिश की, गांव के कुछ लोग आक्रोशित हो उठे। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ग्रामीणों ने कर्मचारियों को घेर लिया। इसी दौरान एक महिला ने राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा पर चप्पलों से हमला कर दिया।

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर