एजुकेशन: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC की ओर से विभिन्न पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन करने का आज, 2 अक्टूबर 2026 को आखिरी मौका है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 सितंबर 2026 से शुरू हुई थी। भर्ती अभियान के जरिए Specialist Grade III Assistant Professor, Assistant Editor, Assistant Public Prosecutor समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
Highlights:
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना देर किए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, UT of Ladakh से संबंधित पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती परीक्षा की तारीख आयोग की ओर से बाद में जारी की जाएगी।
इसे भी पढ़े: पीएम मोदी ने जांबाज भारतीय पायलट मच्छार से की बात, बोले- आप पर पूरे देश को गर्व
UPSC 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 212 पदों को भरा जाएगा। इनमें Specialist Grade III Assistant Professor (Anatomy) के 4 पद, Specialist Grade III Assistant Professor (General Medicine) के 60 पद, Assistant Editor के 2 पद और Specialist Grade II (Junior Scale) के Anesthesiology और Pediatrics में 1-1 पद शामिल हैं।
इसके अलावा Assistant Public Prosecutor के 140 पद और Public Law Officer/District Litigation Officer/Law Officer के 4 पद हैं।
कैसे करें UPSC Recruitment के लिए आवेदन?
आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं। नए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहीं, पहले से रजिस्ट्रेशन कर चुके उम्मीदवार अपनी Registration Number या Email ID जैसी जानकारी के जरिए लॉगिन कर सकते हैं।
इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्धारित फीस का भुगतान करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
कितनी देनी होगी आवेदन फीस?
General, OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। वहीं, SC, ST और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है। PH कैटेगरी के उम्मीदवारों को भी फीस से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
क्या है योग्यता?
अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग हैं। उदाहरण के लिए, Specialist Grade III Assistant Professor (Anatomy) पद के लिए Anatomy में MD, MS या DNB की डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। Anatomy में MSc के साथ Ph.D. या DSc. की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी निर्धारित शर्तों के अनुसार पात्र हो सकते हैं। इस पद के लिए संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव भी मांगा गया है।
अन्य पदों की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़ी पूरी जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
उम्र सीमा भी पद के अनुसार अलग
UPSC की इस भर्ती में आयु सीमा सभी पदों के लिए समान नहीं है। अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु सीमा से जुड़ी सटीक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
उम्मीदवारों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत Written Examination, Interview, Document Verification और Medical Examination के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के बाद योग्य उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। अंतिम नियुक्ति से पहले मेडिकल जांच की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।


