Wednesday, July 1, 2026

तेलंगाना में पॉक्सो केस में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटा गिरफ़्तार, मंत्री ने कहा- खुद सौंपा

न्यूज डेस्क : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ को तेलंगाना पुलिस ने पॉक्सो केस में शनिवार रात को गिरफ़्तार कर लिया. हालांकि, मंत्री का दावा है कि उन्होंने अपने बेटे को खुद ही पुलिस को सौंपा है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को पुलिस के सामने पेश होने और जांच में शामिल होने के लिए कहा था. दूसरी ओर, समाचार एजेंसी पीटीआई को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकार ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ़्तारी हुई है.

इसे भी पढ़ें : दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़े CNG के दाम, एक हफ्ते में दूसरी बार महंगाई का झटका

पोस्ट कर केंद्रीय मंत्री का दावा

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “क़ानून और न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हुए, आज मेरा बेटा बंदी भगीरथ तेलंगाना पुलिस के सामने जांच के लिए गया. मैं पहले भी कह चुका हूं कि चाहे मेरा बेटा हो या कोई आम नागरिक, सब क़ानून के सामने बराबर हैं.” एक और एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, “भगीरथ को गिरफ़्तार नहीं किया गया था… वह खुद पुलिस पूछताछ के लिए पहुंचा था.”

लुकआउट सर्कुलर नोटिस जारी

इस मामले में अभियुक्त के ख़िलाफ़ पहले ही पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया था, ताकि वह देश छोड़कर न जा सके. यह मामला एक नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर दर्ज हुआ है. आरोप है कि भगीरथ ने नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया. पुलिस ने आठ मई को पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया था.

तेलंगाना हाईकोर्ट का इंकार

इस मामले में तेलंगाना हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भगीरथ को गिरफ़्तारी से राहत देने से इनकार कर दिया था. हालांकि, केस दर्ज होने से कुछ घंटे पहले ही बंदी भगीरथ ने एक केस दर्ज कराया था. इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित लड़की और उसके माता-पिता उसे हनी-ट्रैप कर रहे हैं और परेशान कर रहे हैं.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर