Sunday, September 27, 2026

जमशेदपुर के स्वर्णरेखा नदी में डोंगा पलटने से दो मछुआरे तेज बहाव में बहे, तलाश जारी

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु स्थित बिहारी घाट में शनिवार तड़के करीब तीन बजे हुए हादसे में स्वर्णरेखा नदी में मछली पकड़ने के दौरान डोंगा पलट गया, जिससे उसमें सवार दो मछुआरे तेज बहाव में बह गए। हालांकि एक अन्य मछुआरा किसी तरह अपनी जान बचाकर नदी से निकलने में सफल रहा। बताया गया कि हादसे के वक्त नदी में अंधेरा था और पानी का बहाव भी काफी तेज था।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय युवक नदी किनारे पहुंचे और दोनों मछुआरों की तलाश शुरू की। युवकों ने लुआबासा पुल तक नदी के आसपास काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

इसे भी पढ़ें: सरायकेला में मवेशी चोरी के शक में युवक के साथ आक्रोशित लोगों ने की मारपीट, कपाली पुलिस ने छुड़ाया

नदी में बहने वाले मछुआरों की पहचान बारीडीह मीरा पथ निवासी अमित कुमार उर्फ गजनी और बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने साथी विक्की के साथ नाव से मछली पकड़ने नदी में गए थे। नदी के बीच अचानक डोंगा का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। विक्की किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन अमित और बिट्टू तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पर सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार सुबह से स्थानीय गोताखोरों द्वारा बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर