Monday, November 2, 2026

“मर्दानी 3” का ट्रेलर रिलीज, खूंखार ‘अम्मा’ से भिड़ेंगी सीनियर इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय

मुंबई : नए साल की शुरूआत सिनेमा प्रेमियों के लिए पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भरा रहने वाला है। इसी बीच यशराज फिल्म्स ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म मर्दानी 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। करीब 3 मिनट 16 सेकंड के ट्रेलर में मेकर्स ने साफ बताया है कि फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

शिवानी का सामना इस बार किसी मर्द विलन से नहीं

इस बार भी रानी मुखर्जी सीनियर इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार रोल में नजर आ रही हैं। लेकिन मर्दानी 3 की कहानी इस बार थोड़ी अलग और ज्यादा डरावनी है। शिवानी का सामना इस बार किसी मर्द विलन से नहीं, बल्कि एक बेहद खतरनाक महिला से है। यह महिला भीख मांगने और चाइल्ड ट्रैफिकिंग के बड़े रैकेट को चलाती है। लोग उसे ‘अम्मा’ कहते हैं। ट्रेलर में अम्मा की एंट्री करीब 1 मिनट 8 सेकंड पर होती है। एक सीन में वह एक छोटी बच्ची को  इंजेक्शन लगवाती दिखती है। शिवानी जब 8 से 11 साल की बच्चियों को देखती हैं, तो उन्हें अंदाजा हो जाता है कि मामला सिर्फ भीख मंगवाने का नहीं, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा और खतरनाक अपराध छुपा है। फिल्म में शिवानी और अम्मा के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी।

अम्मा का रोल निभाने वाली हैं एक्ट्रेस मल्लिका

अम्मा का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मल्लिका इस समय खूब सुर्खियों में हैं। उनका किरदार इतना असरदार है कि दर्शकों को उनसे डर भी लग सकता है । यही उनकी शानदार एक्टिंग को साबित करता है। मिली जानकारी के अनुसार, मल्लिका बेंगलुरु की रहने वाली हैं। उन्होंने लंदन के गोल्डस्मिथ कॉलेज से परफॉर्मेंस मेकिंग में मास्टर्स किया है और दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा भी किया है। वह एक एक्टर, डायरेक्टर और वॉइस कोच हैं। मल्लिका थिएटर, रीजनल टीवी और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अनुराग कश्यप की फिल्म ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत’ और वेब सीरीज ‘किलर सूप’ में उनका काम काफी पसंद किया गया था।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर