Sunday, September 27, 2026

जमशेदपुर में पदस्थापित फूड इंस्पेक्टर समेत तीन JSSC-CGL परीक्षा फर्जीवाड़ा में गिरफ्तार, सीआईडी ने पूछताछ कर भेजा जेल

रांची: अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने जेएसएससी सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा में हुई गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की है. शनिवार को पूछताछ के बाद सीआईडी की टीम ने जमशेदपुर नगर निगम के फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार हुए आरोपियों में गिरिडीह के रहने वाले संजय कुमार के अलावा रामा कृष्णा कुमार और कोडरमा का रहने वाला अजय कुमार शामिल है.

इसे भी पढ़ें : JPSC-JSSC परीक्षा की CBI जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका सूचीबद्ध, 28 सितंबर को होगी सुनवाई

सीआईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में अनुचित माध्यमों का उपयोग कर अवैध लाभ प्राप्त किया था. पिछले कई दिनों से इन सभी अभ्यर्थियों से सीआईडी के द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही थी. इसी दौरान पूछताछ के क्रम में ठोस साक्ष्य मिलने के बाद सीआईडी ने तीनों अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया. अबतक इस मामले में सीआईडी की टीम ने 36 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है. सीआईडी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और शामिल अन्य संदिग्धों की आगे की जांच कर रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर