Thursday, July 23, 2026

गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने इमारत की ऊंची मंजिल से छलांग लगा की खुदकुशी

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग सगी बहनों की मौत हो गई। मामला टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी का है, जहां देर रात तीनों बहनों ने इमारत की ऊंची मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

घटना का पूरा मामला

यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। भारत सिटी सोसायटी में रहने वाले चेतन के परिवार में यह हादसा हुआ। चेतन अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ सोसायटी में रहते हैं। परिवार के अनुसार, रात के समय सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान तीनों बहनें घर की खिड़की के पास गईं और नीचे कूद गईं। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। मृतक बहनों की पहचान निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और पाखी (12 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों सगी बहनें थीं और नाबालिग थीं। परिवार में एक छोटा भाई भी है, जिसके बारे में परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा मामला

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें मोबाइल पर कोरियाई ऑनलाइन गेम खेलती थीं। तीनों बहन एक ही कमरे में सोती थी। उस कमरे से एक डायरी मिली है, जिसमें लिखा है, “मम्मी पापा सॉरी…गेम नहीं छोड़ पा रही हूं।” ये गेम टास्क बेस्ड बताए जा रहे हैं। परिवार और पड़ोसियों के अनुसार, घरवाले उन्हें लगातार मोबाइल और ऑनलाइन गेम खेलने से मना करते थे। इसी बात को लेकर घर में तनाव की स्थिति बनी रहती थी। हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि फिलहाल यह केवल प्राथमिक जानकारी है और जांच के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, कोरोना काल के बाद से तीनों बहनों ने पढ़ाई छोड़ दी थी। वे अधिकतर समय मोबाइल फोन पर ही बिताती थीं। इस कारण परिवार में चिंता का माहौल था।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही टीला मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच के लिए तीनों बहनों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए गए हैं। पुलिस मोबाइल फोन के डाटा की जांच कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि वे किन ऐप्स और गेम्स का इस्तेमाल कर रही थीं। पुलिस को घटनास्थल से हाथ से लिखे कुछ कागज भी मिले हैं। इन कागजों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मोबाइल जांच के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर