Thursday, July 23, 2026

केरल के तिरुवल्ला में स्पा कर्मचारी से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम : केरल के तिरुवल्ला में एक स्पा में काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि यह वारदात स्थानीय अपराधी सुबिन अलेक्जेंडर उर्फ ‘मराना सुबिन’ और उसके गैंग ने तब अंजाम दी, जब स्पा प्रबंधन ने उनके द्वारा मांगे गए कथित ‘गुंडा टैक्स’ को देने से इनकार कर दिया।

दो साथियों की गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, इस मामले में सुबिन और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों का इस इलाके में जबरन वसूली का पुराना इतिहास रहा है और वे मंजाडी इलाके में स्थित ‘लक्स ल्यूमिनरी वेलनेस स्पा’ से अक्सर पैसे की मांग करते थे।

50 हजार रुपये की मांग

एफआईआर के मुताबिक, एक फरवरी को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गैंग के सदस्य स्पा में पहुंचे और 50 हजार रुपये की मांग की। जब स्टाफ ने पैसे देने से मना कर दिया, तो आरोपी जबरन स्पा के भीतर घुस आए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को धमकाया और मारपीट की।

जान से मारने की धमकी

शिकायत में यह भी कहा गया है कि एक महिला कर्मचारी को अलग कमरे में ले जाकर जान से मारने की धमकी दी गई और उसके साथ गंभीर अपराध किया गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने वीडियो और तस्वीरें भी रिकॉर्ड कीं और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद गैंग ने वहां मौजूद एक ग्राहक को भी डराने-धमकाने का आरोप है।

दोषियों पर जल्द सख्त कार्रवाई

घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को मेडिकल जांच और काउंसलिंग की सुविधा दी जा रही है। वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सभी दोषियों को जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर