रांची: झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो का अनशन रविवार को आठवें दिन भी जारी है. इस बीच शनिवार देर रात लगभग तीन बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसकी जानकारी मिलते ही आननफानन में एसडीओ,एसपी,एडीएम,सीओ समेत कई प्रशासनिक अधिकारी अनशन स्थल पर पहुंचे और छात्र नेता के स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस दौरान मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने छात्र नेता के शरीर में ग्लूकोज का लेवल कम पाया. इसके बाद उन्हें वहीं मौके पर स्लाइन चढ़ाया गया.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : पलामू टाइगर रिजर्व में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, जन-वन भागीदारी और रोजगार को बढ़ावा देने पर जोर
एक्स पर देवेंद्र नाथ महतो ने किया पोस्ट
इधर अपने स्वास्थ्य को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “स्वास्थ्य में गिरावट… संघर्ष जारी लगातार मेडिकल टीम की निगरानी में स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।”
“वर्तमान आंदोलन की चिंगारी 2 जुलाई को 14वीं JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परीक्षाफल में कथित धांधली के विरोध से शुरू हुई। 5 जुलाई से निरंतर संघर्ष… 25 जुलाई से दिवा-रात्रि अनिश्चितकालीन सत्याग्रह… और आज सत्याग्रह आंदोलन का 16वाँ दिन है।”
लगातार संघर्ष और थकान से शरीर भले ही कमजोर पड़ रहा हो, लेकिन छात्रों के अधिकार और न्याय की इस लड़ाई में हौसले अब भी अडिग हैं। जब तक JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और न्याय सुनिश्चित नहीं होगा, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। “शरीर थक सकता है, लेकिन न्याय के लिए हमारा संकल्प नहीं।”


