Tuesday, October 6, 2026

रांची में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले के लिए एडीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रांची: रॉची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत एवं वेस्टइंडीज के बीच आयोजित होने वाले दूसरे T20 क्रिकेट मैच के मद्देनजर सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, मनोज कौशिक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसएसपी राकेश रंजन के अलावा सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के अलावा जेएससीए के अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड हाईकोर्ट के जज रहे अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया, अधिसूचना जारी

सुरक्षा संबंधी दिए गए निर्देश

इस दौरान स्टेडियम एवं उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, दर्शकों की सुरक्षा, खिलाड़ियों एवं टीमों की सुरक्षा, महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों सहित विभिन्न सुरक्षा बिंदुओं का निरीक्षण एवं समीक्षा की गई।

वहीं पुलिस अधिकारियों को मैच के दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आम नागरिकों से अपील

मैच के दौरान आम नागरिकों, दर्शकों, खिलाड़ियों एवं अन्य सभी संबंधित व्यक्तियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। रॉची पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे मैच के दौरान पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर