Friday, October 30, 2026

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, 2.5 किलो आरडीएक्स के साथ 4 आतंकी गिरफ्तार

होशियारपुर: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। होशियारपुर जिले में पुलिस ने पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान दिलजोत सिंह, हरमन सिंह उर्फ हैरी उर्फ हरी, अजय उर्फ महिरा और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंडोला के रूप में हुई है। सभी आरोपी एसबीएस नगर जिले के राहों क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

आरडीएक्स से भरा आईईडी बरामद

पुलिस ने आतंकियों के कब्जे से करीब 2.5 किलो आरडीएक्स से तैयार आईईडी बरामद किया है। इसके अलावा दो पिस्तौल भी जब्त की गई हैं। बरामद विस्फोटक काफी खतरनाक बताया जा रहा है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद आईईडी का इस्तेमाल आगामी गणतंत्र दिवस समारोहों को निशाना बनाने के लिए किया जाना था। यह एक सुनियोजित आतंकी हमला हो सकता था।

अमेरिका से ऑपरेट हो रहा था आतंकी मॉड्यूल

डीजीपी गौरव यादव के अनुसार यह आतंकी मॉड्यूल अमेरिका में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के हैंडलरों द्वारा संचालित किया जा रहा था। आतंकियों को पाकिस्तान की आईएसआई के जरिए विस्फोटक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही थी। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह पंजाब की शांति भंग करने और टारगेटेड हमले करने के इरादे से तैयार किया गया था। आतंकी लगातार अपने हैंडलरों के संपर्क में थे और निर्देशों के अनुसार काम कर रहे थे।

संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तारी

होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप मलिक ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर होशियारपुर पुलिस और सीआई जालंधर की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में चारों संदिग्धों को गिरफ्तार कर आरडीएक्स आधारित आईईडी और हथियार बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस चारों आतंकियों से गहन पूछताछ कर रही है। उनके अन्य साथियों, फंडिंग और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को लेकर भी जांच जारी है। आगे और गिरफ्तारियों की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर