जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिला में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिले के चतरू इलाका में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 2 से 3 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।
अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई तेज कर दी। एहतियातन आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और ऑपरेशन जारी है। इससे पहले 4 फरवरी को भी चतरू में ही सुरक्षाबलों ने जैश के ही एक आतंकी को मार गिराया था। वहीं, उधमपुर जिले में भी गुफा में छिपे जैश के 2 आतंकियों को ग्रेनेड विस्फोट में मार गिराया गया था।


