Thursday, July 23, 2026

तदाशा मिश्रा होंगी झारखंड की नई प्रभारी DGP

झाराज्य सरकार ने 1994 बैच की झारखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य की नई प्रभारी डीजीपी (DGP) नियुक्त किया है। इसके संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
तदाशा मिश्रा वर्तमान में एडीजी (मुख्यालय) के पद पर कार्यरत थीं और अपने शांत, सख्त तथा निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं.जिनमें सीआईडी, सतर्कता जांच, और महिला सुरक्षा सेल जैसे महत्त्वपूर्ण विभागों में योगदान शामिल है।
577701003 122141737436933105 1968297178751056692 n
अनुराग गुप्ता के इस्तीफे के बाद से झारखंड में नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज थीं। अंततः सरकार ने वरिष्ठता और प्रशासनिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए तदाशा मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी है।
सूत्रों के मुताबिक, मिश्रा का प्राथमिक फोकस राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करना, महिला सुरक्षा, और साइबर अपराध नियंत्रण पर रहेगा।
यह पहली बार है जब झारखंड में एक महिला अधिकारी को डीजीपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो राज्य पुलिस इतिहास में एक अहम मील का पत्थर साबित होगा।
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर