Sunday, September 27, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 आज से शुरू, अमेरिका से भारत का मुकाबला, हर्षित राणा टीम से बाहर

मुंबई : भारत और श्रीलंका में 7 फ़रवरी से आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने जा रहा है जो आठ मार्च तक चलेगा. 7 फ़रवरी यानी आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया और अमेरिका का मैच होना है. इधर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा के बाहर होने की जानकारी दी है.

मो. सिराज टीम में शामिल

बीसीसीआई की ओर से शुक्रवार को जारी एक मीडिया एडवाइज़री में बताया गया है कि हर्षित राणा को घुटने की चोट के कारण अनफ़िट घोषित किया गया है. इसमें बताया गया, “टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा 4 फ़रवरी 2026 को नवी मुंबई में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ वार्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण आने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट में खेलने के लिए अनफ़िट घोषित कर दिया है. मोहम्मद सिराज हर्षित की जगह टीम में शामिल होंगे.”

भारत की अपडेटेड टीम: सूर्य कुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर