Friday, October 30, 2026

बिहार में 43वें राज्यपाल के रूप में सैयद अता हसनैन ने ली शपथ, सीएम नीतीश कुमार रहे मौजूद

पटना : शनिवार को लोकभवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने बिहार के 43वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के विनोद चंद्रन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी इस मौके पर उपस्थित थे। शपथ के बाद राज्यपाल ने सभी गणमान्य लोगों का अभिवादन किया।

सेना में काम का लंबा अनुभव

WhatsApp Image 2026 03 14 at 12.42.10

सेना में लंबी और उल्लेखनीय सेवा देने वाले सैयद अता हसनैन को भारतीय सेना में उनके रणनीतिक नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता के लिए जाना जाता है। करीब चार दशकों तक उन्होंने सेना में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई।

उनके नेतृत्व में सेना की ओर से कई सामाजिक पहल भी शुरू की गई थीं, जिसमें कश्मीर के युवाओं को शिक्षा, खेल और रोजगार के अवसरों से जोड़ना था, ताकि वे मुख्यधारा से जुड़ सकें।

सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी सैयद अता हसनैन राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक विषयों से जुड़े रहे। उन्हें National Disaster Management Authority का सदस्य भी बनाया गया, जहां उन्होंने आपदा प्रबंधन और सुरक्षा से संबंधित नीतिगत फैसलों में योगदान दिया।

अल्पसंख्यक समुदाय के तीसरे व्यक्ति 

अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले सैयद अता हसनैन के बिहार के राज्यपाल बनने से पहले 25 दिसंबर 2024 को आरिफ मोहम्मद खान बिहार के राज्यपाल बनाये गये थे। उससे करीब 26 साल पहले मुस्लिम समुदाय से आने वाले ए आर किदवई को 1998 में बिहार का राज्यपाल बनाया गया था. अब सैयद अता हसनैन के राज्यपाल बनने से एक बार फिर मुस्लिम समुदाय से यह पद सुर्खियों में है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर