Wednesday, August 5, 2026

हजारीबाग लैंड स्कैम मामले में जेल में बंद निलंबित IAS विनय चौबे ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

रांची: झारखंड के चर्चित हजारीबाग लैंड स्कैम मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चोबे ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। झारखंड हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में बेल की गुहार लगाई है। इस मामले में ACB ने कांड संख्या 11/2025 दर्ज किया है। जांच के दौरान कई लोगों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

ये बनाये गये हैं आरोपी

इस केस में विनय चौबे के अलावा उनके करीबी विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, तत्कालीन अंचल अधिकारी (सीओ) शैलेश कुमार और ब्रोकर विजय सिंह समेत कुल 73 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर जमीन से जुड़ी अनियमितताओं को अंजाम दिया। विनय चौबे ने पहले झारखंड हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन 28 अप्रैल को हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट से निराशा मिलने के बाद विनय चौबे ने अब सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। हालांकि, अभी उनकी याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है, जिससे फिलहाल उन्हें कोई तत्काल राहत मिलती नहीं दिख रही है।

यह भी पढ़ें: झारखंड शराब घोटाला मामले में IAS अनिल टुटेजा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर