खेल : भारतीय क्रिकेटर टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना की सगाई के बाद अब उनकी शादी टल गई है. पिछले दिनों उनके पिता को माइनर अटैक आया था और अब उनके मंगेतर पलाश मुच्छल की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है. स्मृति मंधाना की शादी की तैयारियां सोमवार को सांगली में पूरे जोश के साथ चल रही थीं, लेकिन अचानक हालात ऐसे बने कि चल रहे पूरे समारोह को बीच में ही रोकना पड़ा. शादी स्थल पर ही स्मृति के पिता, श्रीनिवास मंधाना, को तेज सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत ICU में भर्ती कराना पड़ा. इसी बीच, उनके मंगेतर पलाश मुच्छल भी वायरल इंफेक्शन की वजह से डॉक्टरों की देखरेख में थे, हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, और उनकी तबीयत में सुधार देखा जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्मृति मंधाना के मंगेतर और चर्चित संगीतकार पलाश मुच्छल की तबीयत भी अब अचानक बिगड़ गई है. वायरल इंफेक्शन और बढ़ी हुई एसिडिटी के कारण उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि इलाज के बाद उसी शाम उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. हॉसपिटल से डिय्चार्ज मिलने के बाद पलाश सीधे होटल वापस लौट आए. चलिए उनके पिता की हेल्थ अपडेटस के बारे में जानते हैं। क्रिकेटर और महिला टीम की प्लेयर स्मृति मंधना के फैमिली डॉक्टर, डॉ. नमन शाह, ने बताया कि मेडिकल टीम उनके पिता की हालत पर लगातार नजर रख रही हैं. उनका कहना है कि अगर श्रीनिवास मंधना की तबीयत उम्मीद के मुताबिक सुधरती है, तो उन्हें आज ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है.
आखिर शादी कब होगी?
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी की नई तारीख अभी तय नहीं हो पाई है. कोई नई घोषणा नहीं हुई है और फिलहाल समारोह को लेकर अभी कोई नई चर्चा नहीं हो रही है. मंधाना की सगाई के बाद उनके फैंस उनकी शादी को लेकर बेहद उत्साहित थे. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे थे. हालांकि अब हेल्थ रीजन की वजह से उनकी शादी पोस्टपोड होने के बाद फैंस को इंतजार करना पड़ेगा. बीते दिनों स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं. उनकी मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसी पारंपरिक रस्में पूरे उत्साह के साथ की जा रही थीं. माहौल को और मजेदार बनाने के लिए कपल ने दूल्हा–दुल्हन टीम के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच भी आयोजित किया था.


