Friday, October 30, 2026

RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

एजुकेशन: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) इंटर लेवल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1,688 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़े: SIR व EC विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में 13 विपक्षी नेताओं की ओर से दायर समेत कुल 22 याचिकाओं पर सुनवाई आज

आवेदन की आखिरी तारीख

RRB NTPC भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इसी तारीख तक आवेदन शुल्क भी जमा कर सकते हैं। फिलहाल रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की है। परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

RRB NTPC भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक को खोलना होगा। नए उम्मीदवारों को जरूरी जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद यूजर आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरनी होंगी। जरूरी जानकारी और दस्तावेज जमा करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना चाहिए।

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती में सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, ईबीसी वर्ग और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। दिए गए विवरण के अनुसार, सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को CBT-1 परीक्षा में शामिल होने के बाद 400 रुपये वापस किए जाएंगे। ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 250 रुपये और एससी, एसटी, ईबीसी वर्ग तथा महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये रिफंड किए जाएंगे। शुल्क वापसी से जुड़ी शर्तों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।

उम्र सीमा और शैक्षणिक योग्यता

RRB NTPC इंटर लेवल भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो कमर्शियल कम टिकट क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। वहीं, एससी, एसटी और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 12वीं पास होना पर्याप्त बताया गया है। अन्य पदों की शैक्षणिक योग्यता और उम्र में छूट से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

RRB NTPC भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा के पहले चरण यानी CBT-1 का आयोजन होगा। इसमें सफल उम्मीदवारों को दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा CBT-2 में शामिल होना होगा। पद के अनुसार उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट या एप्टीट्यूड टेस्ट भी देना पड़ सकता है। इसके बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में निर्धारित नियमों के अनुसार मेडिकल परीक्षा होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी सभी शर्तों और आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर