Thursday, July 23, 2026

पटना के सोनबरसा बाजार के पास सड़क हादसा, दो बस समेत पांच वाहन टकराए, 10 घायल

पटना : सोनबरसा बाजार के पास फोरलेन पर मंगलवार तड़के घने कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। कम दृश्यता होने की वजह से दो बसें समेत पांच वाहन आपस में भिड़ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सभी वाहन कुशीनगर की ओर जा रहे थे।

ग्रामीणों की मदद से एम्स थाना पुलिस ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और बसों में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में 10 से अधिक यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर फोरलेन को खाली कराया और यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों से उनके घर व गंतव्य की ओर रवाना किया।

कंटेनर से टकराई बस

घटनास्थल पल मौजूद लोगों के अनुसार, सोनबरसा बाजार के पास बेलवा खुर्द गांव के सामने पिछले चार दिनों से एक खराब कंटेनर फोरलेन पर खड़ा था। एनएचएआई की ओर से न तो चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही सेफ्टी बैरिकेडिंग की गई थी। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान गोरखपुर से कसया जा रही एक निजी बस सीधे खड़े कंटेनर से टकरा गई।

बस के अचानक रुकते ही पीछे से आ रहे वाहन संभल नहीं सके और एक के बाद एक टक्कर होती चली गई। पहली टक्कर के बाद फोरलेन पर जाम लग गया। कुछ देर बाद पीछे से आ रही एक ट्रक खड़ी बस से जा भिड़ी। इसके बाद गोरखपुर से पड़रौना जा रही अनुबंधित बस और फिर एक अन्य कंटेनर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। देखते-देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई।

बस यात्रियों को आई चोटें

दुर्घटना में दिल्ली से बिहार जा रही निजी बस और गोरखपुर-पड़रौना मार्ग की अनुबंधित बस के यात्री सबसे अधिक प्रभावित हुए। निजी बस में करीब 50 और अनुबंधित बस में 27 यात्री सवार थे। अधिकांश को हल्की, जबकि कुछ को मध्यम चोटें आईं। सूचना मिलते ही सोनबरसा चौकी पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। मऔर करीब आधे घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर