बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मोहनिया से राजद (राष्ट्रीय जनता दल) उम्मीदवार श्वेता सुमन और घोसी से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के उम्मीदवार राकेश कुमार सिंह ने अपने नामांकन पत्र रद्द किए जाने के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
जानकारी के अनुसार, दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों (Returning Officers) ने जांच के दौरान रद्द कर दिया था। इस फैसले को चुनौती देते हुए दोनों उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
शुक्रवार को अदालत में इन याचिकाओं पर जल्द सुनवाई की मांग की गई थी, जिसे स्वीकार करते हुए पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई की तिथि शनिवार तय की है। अब यह देखना होगा कि कोर्ट इस मामले में क्या निर्णय देती है, क्या उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने की अनुमति मिलेगी या रद्दीकरण बरकरार रहेगा।


