Sunday, June 14, 2026

धनबाद में होमगार्ड के 1478 पदों पर भर्ती शुरू, 14 हजार से अधिक अभ्यर्थी मैदान में

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में होमगार्ड (गृह रक्षक) के 1,478 रिक्त पदों पर बहुप्रतीक्षित भर्ती प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। 2023 के विज्ञापन के तहत हो रही इस बहाली में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एस बार आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह भर्ती प्रक्रिया शहर 8-लेन स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अयोजित की जा रही है। 14,121 अभ्यर्ती अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। पहले ही दिन से मैदान में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

डिजिटल चिप सिस्टम से होगी दौड़ की निगरानी

इस बार भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने डिजिटल चिप सिस्टम का सहारा लिया है। अभ्यर्थियों की दौड़ को इस तकनीक के जरिए ट्रैक किया जा रहा है, जिससे समय का रिकॉर्ड स्वतः दर्ज हो रहा है और किसी भी तरह के मानवीय हस्तक्षेप की संभावना समाप्त हो जाती है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके लिए स्टेडियम में 400 मीटर का ट्रैक तैयार किया गया है, जिस पर अभ्यर्थियों को कुल चार चक्कर लगाने होंगे। इसी आधार पर उनकी शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।

प्रखंडवार तय किया गया भर्ती शेड्यूल

भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन ने प्रखंडवार शेड्यूल जारी किया है। 6 अप्रैल को पूर्वी टुंडी, 7 अप्रैल को टुंडी, 8 अप्रैल को कलियासोल, 9 अप्रैल को बलियापुर, 10 अप्रैल को निरसा और एग्यारकुंड, 11 अप्रैल को तोपचांची, 13 अप्रैल को गोविंदपुर, 15 अप्रैल को बाघमारा, 16 अप्रैल को गोविंदपुर और बाघमारा की महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। इसके अलावा 17 अप्रैल को धनबाद प्रखंड, 18 अप्रैल को महिला शहरी (गैर-तकनीकी), 20 अप्रैल को पुरुष शहरी (गैर-तकनीकी) और 21-22 अप्रैल को पुरुष व महिला शहरी अभ्यर्थियों की 400 मीटर दौड़ एवं अंतिम प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: पंजाब के फिरोजपुर कोर्ट को मिली ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है। डिजिटल तकनीक के उपयोग और सख्त निगरानी के चलते अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल रहा है, जिससे चयन प्रक्रिया पर भरोसा और मजबूत हुआ है। भर्ती स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही है, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर