Thursday, June 18, 2026

पश्चिम बंगाल में दो विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच आज हो रही दोबारा वोटिंग

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर बीते बुधवार को हुए वोटिंग के दौरान दो विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर हुई गड़बड़ी की शिकायतों के बाद आज शनिवार को एक बार फिर से पुनर्मतदान हो रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा है, लोग भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट कर रहे हैं। जिन दो सीटों के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग हो रही है, उसमें डायमंड हार्बर विधानसभा सीट के 4 और मगराहाट पश्चिम निर्वाचन क्षेत्रों के 11 बूथों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि इन सभी 15 मतदान केंद्रों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

इसे भी पढ़ें : समृद्ध कला-संस्कृति विरासत को संरक्षित करना प्राथमिकता, स्वदेशी वस्तुओं को निरंतर मिल रहा प्रोत्साहन : हेमन्त सोरेन

जिन मतदान केंद्रों पर आज वोटिंग हो रही है, उसमें 142 – मगराहाट पश्चिम (दक्षिण 24 परगना) के 46 – उत्तर येरपुर एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2, 126 – नजरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1, 127 – नजरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2, 128 – देउला एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1, 142 – घोला नोयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, कमरा नंबर 2, 214 – एकतारा मलाया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1, 215 – एकतारा मलाया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2, 216 – एकतारा मलाया धोरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1, 230 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1, 231 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2 और 232 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 3 मतदान केंद्र शामिल है।

इसके अलावा 143 – डायमंड हार्बर (दक्षिण 24 परगना) के चार बूथों, 117 – बगदा जूनियर हाई स्कूल, 179 – चंदा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2, 194 – हरिदेवपुर एफपी स्कूल और 243 – रॉयनगर एफपी स्कूल (कमरा संख्या 2) में भी दोबारा वोटिंग हो रही है। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि मतदान के दूसरे चरण के दौरान ईवीएम में छेड़छाड़ के 77 मामले सामने आए हैं और चेतावनी दी है कि जिन बूथों पर इस तरह के उल्लंघन की पुष्टि होती है, वहां दोबारा मतदान का आदेश दिया जाएगा।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर