Tuesday, September 15, 2026

मध्य प्रदेश के रायसेन में रेप आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सलमान को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे रायसेन के गौहरगंज ले जाते समय औबेदुल्लागंज क्षेत्र में आरोपी ने पुलिस की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

कैसे हुआ एनकाउंटर?

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि आरोपी सलमान को गुरुवार रात भोपाल के गांधी नगर इलाके से पकड़ा गया था। उसे जब पुलिस गौहरगंज ले जा रही थी, तभी औबेदुल्लागंज के जंगल में पुलिस की गाड़ी पंक्चर हो गई। रात करीब 3 से 4 बजे के बीच आरोपी को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा था। उसी दौरान सलमान ने एसआई श्यामराज सिंह की बंदूक छीनकर फायर करने और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की और उसके पैर पर गोली चला दी।

DFDFD 38f096

कब हुआ था दुष्कर्म?

21 नवंबर को गौहरगंज में 6 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय 23 वर्षीय सलमान उसे चॉकलेट दिलाने का लालच देकर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। बच्ची बाद में जंगल में रोती हुई मिली। उसे गंभीर हालत में भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया था।

बच्ची की हालत

डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के प्राइवेट पार्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे। शनिवार को उसकी सर्जरी की गई, जिसमें नसों का बाईपास बनाकर नई व्यवस्था तैयार करनी पड़ी ताकि संक्रमण न बढ़े और हीलिंग शुरू हो सके। बच्ची अभी आईसीयू में है और उसकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि पूरी रिकवरी में कम से कम छह महीने लग सकते हैं और दूसरी सर्जरी की भी जरूरत पड़ेगी।

आरोपी की तलाश में देरी पर सख्त हुई सरकार

दुष्कर्म के बाद लगातार क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। आरोपी की गिरफ्तारी में देरी होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नाराजगी जताई थी। 26 नवंबर को सीएम ने पीएचक्यू में उच्च अधिकारियों की बैठक ली और कार्रवाई में लापरवाही पर रायसेन एसपी पंकज पांडेय को पद से हटाकर पुलिस हेडक्वॉर्टर अटैच कर दिया। उनकी जगह आशुतोष गुप्ता को नया एसपी बनाया गया।

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

पूछताछ में आरोपी सलमान ने बताया कि वह जंगलों के रास्ते पैदल भोपाल पहुंचा और गांधी नगर इलाके में छिपा हुआ था। गुरुवार रात पुलिस ने उसे एक चाय की दुकान से पकड़ लिया था। स्थानीय संगठनों के लोग उसकी गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही थाने पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी को गौहरगंज पुलिस को सौंपा जा चुका था।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर