रांची : रांची में सोमवार को छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलनकारी युवाओं और छात्रों पर हुई पुलिसिया बर्बरता के विरोध में मंगलवार को भाजपा द्वारा आहूत रांची बंद को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बंद किसी राजनीतिक स्वार्थ का हिस्सा नहीं, बल्कि राज्य के युवाओं और छात्रों के अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : भाजपा के बंद बुलाए जाने को लेकर राजधानी रांची के अधिकांश स्कूल मंगलवार को रहेंगे बंद
उन्होंने रांचीवासियों से अपील की कि पुलिसिया दमन और सरकार की संवेदनहीनता के खिलाफ एकजुट होकर इस बंद को अपना समर्थन दें। उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन सरकार को शर्म करनी चाहिए। युवाओं की आवाज लाठी के बल पर नहीं दबाई जा सकती।”
राजधानी के अधिकांश स्कूल बंद
इधर बंद की घोषणा के बाद जिले खासकर राजधानी के शहरी क्षेत्र के अधिकांश स्कूलों ने मंगलवार को पठन-पाठन कार्य रद्ध रखकर बंद रखने की घोषणा की है. इसमें डीपीएस यानी दिल्ली पब्लिक स्कूल, लेडी केसी राय स्कूल, जेवीएम श्यामली, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कैंब्रियन स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल, सच्चिदानंद स्कूल, शारदा ग्लोबल स्कूल, मेरे नन्हे कदम स्कूल, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल, चिरंजीव पब्लिक स्कूल, मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, सरला बिरला स्कूल, श्रद्धानंद बाल मंदिर स्कूल, सेवंथ स्टार एकेडमी, संत माइकल स्कूल शामिल है.


