Tuesday, October 6, 2026

Ranchi : CIP का पीजी छात्र इंटर्न छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

क्राइम डेस्क: राजधानी रांची जिले के कांके थाना स्थित Central Institute of Psychiatry यानी CIP में इंटर्नशिप कर रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। इस मामले में कांके थाना पुलिस ने संस्थान के क्लिनिकल पीजी के छात्र सार्थक चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के राजसमंद जिले का रहने वाला है।

इसे भी पढ़े :सात अक्टूबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक, MMDR मुद्दे पर विस की विशेष सत्र की तिथियों पर फैसला संभव

Test की जानकारी लेने पहुंची थी छात्रा 

छात्रा ने पूछताछ के दौरान बताया कि 20 जून को वह पीजी छात्र सार्थक चौधरी से Psychometric Test के संबंध में जानकारी लेने गई थी। आरोप है कि सार्थक ने उसे अपने कमरे में बुलाया और पानी में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद छात्रा को नशा आने लगा और तेज नींद महसूस होने पर वो उसके बेड पर ही लेट गई।

जानकारी के अनुसार, उनकी इस हालत का फाइदा उठाकर आरोपी सार्थक ने उस छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। और इसके बाद छात्रा ने बताया की इंटर्नशिप खत्म होते ही वो पश्चिम बंगाल अपने घर लौट गई।

सोमवार को गिरफ्तार हुआ आरोपी

बता दे, कि छात्रा ने 12 सितंबर को पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर थाना में जीरो एफआईआर दर्ज करवाया था। जिसके बाद ये मामला रांची एसपी को ट्रांसफर किया गया। अब कांके थाना पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज की और सोमवार को आरोपी छात्र सार्थक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर