Wednesday, May 13, 2026

नीट परीक्षा से जुड़े ‘पेपर लीक’ की ख़बरों पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना

नई दिल्ली: नीट परीक्षा के पेपर लीक की ख़बरों पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

राहुल गांधी ने उठाया सवाल

राहुल गांधी ने लिखा, ”मैंने नीट 2026 पेपर लीक की ख़बर सुनी. यह अब कोई परीक्षा नहीं रही. नीट अब एक नीलामी बन गई है.परीक्षा से 42 घंटे पहले ही वाट्सएप पर कई सवाल बेचे जा रहे थे.”

”22 लाख से ज़्यादा बच्चों ने पूरे साल, रातों की नींद हराम करके, दिन-रात एक करके पढ़ाई की और एक ही रात में, उनका भविष्य सरेआम बाज़ार में नीलाम कर दिया गया. यह पहली बार नहीं हुआ है. 10 सालों में, 89 पेपर लीक, 48 बार दोबारा परीक्षा. हर बार वही वादे, और फिर वही चुप्पी.”

राहुल गांधी ने लिखा, ”मोदी जी, जब आप हर नाकामी को जनता पर डाल देते हैं, तो उसमें गरीबों के बच्चों का भविष्य भी शामिल हो जाता है. 22 लाख बच्चों का भरोसा टूट गया है और भारत के युवाओं के सपनों के लिए मोदी सरकार से बड़ा ख़तरा कोई नहीं है.” इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं ने भी सवाल खड़े किए हैं.

NTA ने दी ये जानकारी

इससे पहले 10 मई को नीट की परीक्षा संचालित कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोशल मीडिया एक्स पर इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी.

एनटीए ने बताया, “नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को उन रिपोर्टों की जानकारी है, जिनमें नीट (यूजी) 2026 से जुड़ी कथित अनियमितताओं के संबंध में राजस्थान स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप की ओर से शुरू की गई कार्रवाई का ज़िक्र है.”

एनटीए ने उम्मीदवारों, अभिभावकों और आम जनता की जानकारी के लिए कुछ जानकारी भी साझा की. एनटीए ने लिखा, “परीक्षा के चार दिन बाद 7 मई 2026 की देर शाम एनटीए को परीक्षा से जुड़ी कथित कदाचार गतिविधियों के बारे में कुछ इनपुट मिले. एनटीए ने इन इनपुट को 8 मई 2026 की सुबह केंद्रीय एजेंसियों को भेज दिया, ताकि वे इनका स्वतंत्र सत्यापन और ज़रूरी कार्रवाई कर सकें.”

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर