Tuesday, October 6, 2026

हजारीबाग जिला परिषद चौक पर आंदोलनकारियों का चक्का जाम, समान पेंशन और आयोग गठन की मांग

हजारीबाग : झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की ओर से बुलाए गए झारखंड बंद के समर्थन में बुधवार को हजारीबाग के जिला परिषद चौक पर विभिन्न संगठनों और झारखंड आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार से आंदोलनकारियों के अधिकार एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में आंदोलनकारी पेंशन के लिए जेल जाने की बाध्यता खत्म करना और सभी झारखंड आंदोलनकारियों को समान पेंशन देना शामिल है। इसके अलावा विस्थापित आयोग और आंदोलनकारी आयोग के गठन की भी मांग उठाई गई।

इसे भी पढ़ें : बाबूलाल मरांडी ने शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भूमिका पर उठाया गंभीर सवाल

आंदोलनकारी नेताओं का कहना था कि अलग झारखंड राज्य के गठन की लड़ाई में लंबे समय तक संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों और उनके परिवारों को सम्मान के साथ आर्थिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। झारखंड अलग राज्य क्रांतिकारी के जिला संयोजक प्रकाश कुमार मेहता ने कहा कि कई आंदोलनकारी परिवार आज भी आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।

प्रदर्शन में राजेश शाह, अजीम अंसारी, इंदरदेव मुखिया, अर्जुन मेहता समेत बड़ी संख्या में आंदोलनकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन में झारखंड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा, झारखण्ड राज्य किसान सभा, झारखण्ड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा, झारखण्ड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच और खतियानी परिवार सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर