Monday, August 3, 2026

बांकीपुर में प्रशांत किशोर तो दतिया में कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, मांजलपुर में बीजेपी को मिली जीत

न्यूज डेस्क: बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के प्रशांत किशोर ने शानदार जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी के नीरज सिन्हा को बड़े अंतर से हराया है. प्रशांत किशोर ने नीरज को 18 हजार से ज्यादा वोटों हराया है. प्रशांत किशोर को 63203 वोट मिले, जबकि नीरज सिन्हा को 44250 वोट मिले. वहीं आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी को 14085 वोट मिले. इस जीत के साथ ही ये सीट 3 दशक के बाद बीजेपी का हाथ से निकल गया है. साल 2025 में विधानसभा के दौरान इस सीट पर बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष नितिन नवीन ने जीत हासिल की थी. वह 51,936 वोटों से जीते थे.

इसे भी पढ़ें : सुजीत सिन्हा एनकाउंटर पर नया मोड़, परिजनों ने लगाए साजिश और फर्जी मुठभेड़ के गंभीर आरोप

जीत पर बोले प्रशांत किशोर

बांकीपुर में मिली जीत को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा, “जनता की क्या राय है और उसकी क्या प्राथमिकता यह बताने की कोशिश जनता ने की है.” प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी का बैकग्राउंड आपराधिक है और उन्हें मुख्यमंत्री जैसे पद पर नहीं रहना चाहिए. प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी यह मांग रहेगी कि बिहार का ऐसा विकास हो कि यहां से पलायन बंद हो जाए.मैं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से अपील करता हूं कि किसी बढ़िया नेता को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए.

दतिया में फिर जीती कांग्रेस

इसके अलावा दतिया में कांग्रेस के घनश्याम सिंह को जीत मिली है. उन्होंने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6016 वोटों से हराया. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 66,757 वोट मिले हैं जबकि दूसरे नबंर पर रहे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले हैं, वहीं तीसरे नंबर पर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 22,527 वोट मिले हैं। 72 साल के घनश्याम सिंह पहले भी दो बार विधायक रहे हैं. मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की सीट के तौर पर चर्चित रही दतिया से भाजपा की हार ने भोपाल से दिल्ली तक नेतृत्व को मंथन के लिए मजबूर किया है.

मांजलपुर में बीजेपी का दबदबा कायम

इधर भाजपा को गुजरात की मांजलपुर सीट पर जीत मिली है. यहां पार्टी उम्मीदवार सतीश पटेल को 30630 वोटों से जीत मिली है. इसके साथ ही यहां भाजपा का दबदबा कायम रहा है. भाजपा की इस विधानसभा में यह लगातार 9वीं जीत है. इस सीट पर भाजपा के ही विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद चुनाव हुआ था. 2012 के चुनाव से पहले तक वडोदरा शहर की इस सीट को रावपुरा के नाम से जाना जाता था. लेकिन 2008 के परिसीमन में नाम बदला.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर