Saturday, September 19, 2026

रणवीर सिंह अभिनीत चर्चित फिल्म धुरंधर ‘द रिवेंज’ का पोस्टर और टीजर हुआ रिलीज

मनोरंजन डेस्क: साल 2025 में आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर, एक बड़ी हिट फिल्म रही। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया है। और अब इस साल, फिल्म की पार्ट 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म को लेकर लोगों में शुरुआत से ही काफी क्रेज रहा है और धुरंधर 2 के पोस्टर और टीजर ने फिल्म के लिए पहले से ही फील्डिंग सेट कर ली है। टीजर के रिलीज होने से पहले मेकर्स ने रणवीर सिंह का एक पोस्टर शेयर किया। जिसमें रणवीर काफी डेडली नजर आ रहे है, फिल्म की इंटेंसिटी, रेड और ब्लैक थीम का ये पोस्टर साफ दिखा रहा है। पोस्टर में लिखा , द रिवेंज यानी कि बदला जो टीजर ओर पहले झलक में साफ नजर आ रहा है।

टीजर में क्या हुआ

टीजर में रणवीर सिंह यानी जसकीरत सिंह रंगी का हमजा में ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया गया है। जिससे दर्शकों के मन में कई अनसुलझे सवाल रह जाते हैं। यह उन रोमांचक घटनाओं की ओर इशारा करता है जो उसे सबसे खतरनाक गैंग्स में घुसपैठ करने पर मजबूर करती हैं और वह अपने देश की रक्षा करते हुए बदला लेने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देता है। यही बैकस्टोरी धुरंधर, द रिवेंज का इमोशनल कोर है।

कब होगी रिलीज

आदित्य धर की धुरंधर फिलहाल अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने कल्ट और पॉप-कल्चर में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब धुरंधर: द रिवेंज के साथ, यह कहानी और भी बड़े, बोल्ड और जबरदस्त सिनेमैटिक यूनिवर्स में बदलने वाली है। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी के साथ पड़ रही है और यह हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में आएगी। साउथ इंडिया में फिल्म की भारी डिमांड को देखते हुए एक स्ट्रैटेजिक एक्सपैन्शन है, जो 2026 को धुरंधर का साल बना रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर