Monday, September 21, 2026

हजारीबाग में टोटो चालकों पर पुलिस सख्त, यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ, नियम तोड़े तो कार्रवाई के संकेत

हजारीबाग : शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए हजारीबाग पुलिस ने टोटो चालकों के खिलाफ जागरूकता और अनुशासन अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात थाना परिसर में शहरी क्षेत्र के टोटो चालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में आज से अगले 5 दिनों तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

WhatsApp Image 2026 09 21 at 09.42.45 1

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर एवं यातायात थाना प्रभारी ने टोटो चालकों को यातायात नियमों के पालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने चालकों को सड़क पर अनुशासन बनाए रखने, निर्धारित नियमों का पालन करने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की हिदायत दी। इस दौरान सभी टोटो चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की शपथ दिलाई गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षित यातायात केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि वाहन चालकों की भी जिम्मेदारी है। हजारीबाग पुलिस की का उद्देश्य है कि शहर में टोटो परिचालन को व्यवस्थित करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है। बैठक में चालकों से अपील की गई कि वे नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी से वाहन चलाएं और यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर