Friday, October 30, 2026

पलामू में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के दो सहयोगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पलामू: जिले में गैंगस्टर प्रिंस खान के इशारे पर मेदिनीनगर में एक ज्वैलरी कारोबारी के हत्या करने जा रहे दो हथियारबंद अपराधियों ने समय से पूर्व गिरफ्तार कर लिया । उक्त जानकारी शुक्रवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को दिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लोडेड पिस्तौल, दो गोली दो मोबाइल, एक लोहे का पाइप, ज्वैलर दुकान का एक पर्ची अभियुक्त के नाम और एक-एक कार एवं बाईक बरामद किया ।

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि ” यह हत्या उस कारोबारी रंजीत कुमार सोनी को करने जा रहे थे, जिससे पांच दिन पहले खान ने फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी टैक्स मांगा था । इस संबंध में कारोबारी के आवेदन पर शह थाना 21 दिसम्बर को आपराधिक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी ।” उन्होंने बताया कि ” हत्या के लिए खान ने गिरफ्तार अपराधी मोहम्मद नाजिम के बैंक ऑफ बङौदा के खाते में 22 दिसम्बर को 24000 रुपये अग्रिम भेज दिए थे ।” इस खाते को फ्रिज करने को पुलिस ने बैंक से आग्रह किया है ।

रमेशन ने बताया कि ” गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस पूछताछ में पुलिस को जानकारी दी कि खान का मोबाइल नंबर उन्होंने ने चतरा जिले में सात दिन पहले प्रेम सिंह को दिए गए धमकी के बाबत यूट्यूब में चले खबर से लिये थे, उसमें गैंगस्टर का मोबाइल नंबर भी उल्लेखित था ।” पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ” दोनों मेदिनीनगर के पहाङी मोहल्ले के आसपास के रहने वाले हैं, जिसमें गिरफ्तार दूसरा अपराधी मुर्तुजा अंसारी (28) है, इसे मकान के किराये देने की जरूरत थी, इसके लिए वह नाजिम के साथ वारदात को अंजाम देने के लिए कारोबारी की दुकान की रेकी की थी ।”

उन्होंने बताया कि ” दोनों स्थानीय कांग्रेस भवन के नजदीक कल देर शाम पंचमुहान स्थित कारोबारी को मारने तैयारी कर रहे थे, तभी खुफिया सूचना पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि ” रंगदारी के रुपये में से 25 प्रतिशत राशि नाजिम को देने का वायदा खान ने किया था ।” इसने ही खान से सम्पर्क किया था। रमेशन ने एक सवाल के जवाब में बताया कि ” गैंगस्टर प्रिंस खान इस समय कहां है और कहां से अपराध को ऑपरेट कर रहा है, इसकी जानकारी पलामू पुलिस को नहीं है ।”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर