Tuesday, June 30, 2026

पीएम मोदी ने सोना न ख़रीदने और तेल बचत की अपनी अपील पर अब ये कहा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक और तेलंगाना के बाद अब गुजरात में लोगों से अपील की है कि वो सोने की ख़रीद को टालें और तेल की बचत करें. पीएम मोदी ने गुजरात में एक कार्यक्रम में कहा, “पिछले कुछ सालों में दुनिया लगातार अस्थिर परिस्थितियों से गुज़र रही है. पहले कोरोना का संकट, फिर वैश्विक आर्थिक चुनौतियाँ और अब पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव. इन सारी परिस्थितियों का असर लगातार पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है.”

उन्होंने कहा, “पश्चिम एशिया में बनी युद्ध की परिस्थितियां इस दशक के बड़े संकटों में से एक है. जब हमने मिलकर कोरोना संकट का मुक़ाबला कर लिया तो इस संकट से भी पार पा जाएंगे. सरकार भी लगातार प्रयास कर रही है कि देश के आम लोगों पर इन परिस्थितियों का कम से कम असर हो.”  पीएम मोदी ने कहा, “इसी समय विदेश से आने वाले उत्पादों की क़ीमतें भी आसमान छू रही हैं और सप्लाई चेन भी पूरी तरह तहस-नहस हो चुकी है और इसलिए देश पर ये दोहरा संकट है.”

“जैसे बूंद बूंद से घड़ा भरता है वैसे ही हमें हर छोटे-बड़े उत्पाद का उपयोग कम करना है जो विदेश से आते हैं और ऐसे हर काम से बचना है जिसमें विदेशी मुद्रा खर्च होती है.”

सोने और तेल को लेकर ये कहा

पीएम मोदी ने कहा है, “भारत के इंपोर्ट का बहुत बड़ा हिस्सा क्रूड ऑयल है और दुर्भाग्य से जिस क्षेत्र से दुनिया के बड़े हिस्से से दुनिया को तेल मिलता है आज वही क्षेत्र संघर्ष और युद्ध में उलझा हुआ है इसलिए जब तक हालात सामान्य नहीं होते, हम सबको मिलकर छोटे छोटे संकल्प लेने होंगे.”

“मैं गुजरात में भी अपने पिछले आग्रहों पर जोर दे रहा हूं. मेरी देश के हर नागरिक से अपील है कि जहां संभव हो पेट्रोल-डीज़ल का उपयोग कम करें. मेट्रो का उपयोग करें, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक इस्तेमाल करें. कार पुलिंग को बढ़ावा दें. “सरकार और प्राइवेट दोनों ही दफ़्तरों में वर्चुअल मीटिंग्स और वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दी जाए. मैं स्कूलों से भी कहूंगा कि कुछ समय से लिए ऑनलाइन क्लासेस की व्यवस्था करें.”

उन्होंने कहा, “खाने से तेल पर भी बड़ी विदेशी मुद्रा ख़र्च होती है और अगर खाने के तेल की मात्रा कम करें तो इससे देश और हमारी सेहत दोनों को लाभ होगा. मैं देशवासियों से आग्रह करूंगा कि जब तक हलात सामान्य नहीं हो जाते, हम सोने की ख़रीद को टालें.”

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर